Monday, May 23, 2016

The Story of Screenshot

आइये आपको कुछ खास बातें बताती हूँ..

आजकल सोशल मीडिया में हर बात पे Screenshot भेजने या दिखाने का चलन बहुत ही तेजी से फैलता जा रहा है.. और हो भी क्यों नहीं ये तत्काल किसी की गतिवीधियों का एक चित्र बनाकर आपके पास हमेशा के लिए सुरक्षित (save) कर देता है चाहे वो कोई तस्वीर हो या कोई लेख, संवाद.. कई बार तो हम जिन तस्वीरों को डाउनलोड नहीं कर पाते उन्हें भी हम Screenshot के जरिए अपने पास सुरक्षित (Save) कर लेते हैं जो एक आसान सा माध्यम है.. बहुत से लोग इस तरीके से अपने इंटनेट के डाटा का खर्च होने से बचाने के लिए भी करते हैं..
लेकिन क्या आपको मालूम है कि जब हम किसी भी ग्राफ़ का Screenshot लेते हैं तो वह किस रूप (format) में Save होता है.? असल में ज्यादातर हमें ‘JPEG File Interchange Format (*jpg)’ format में तस्वीरें देखने को मिलती है जिसमें कोई छुपा हुआ ग्राफ नहीं रहता है.. जो भी होता है वो सामने दिखता है.. लेकिन लगभग सभी Screenshot ‘Portable Network Graphics (*.png)’ format में बनती है, जिसमें चित्र के कुछ भाग अनिश्चित होते हैं मतलब आपके देखने लायक नहीं होते हैं.. इन दोनों format के तस्वीरों में वैसे तो कोई खास फर्क नहीं होता जिसे आप देख सकें लेकिन अगर बहुत गौर किया जाय तो (*.png) format (*.jpg) format से थोड़ा साफ़ दिखाई देता है.. और जब भी आप किसी सोशल मीडिया साइट पर तस्वीरें अपलोड करते हैं चाहे वो किसी भी format में हो.. वह अपने आप ही (*jpg)’ format में बदल जाता है.. लेकिन इस थोड़े से अंतर के कारण आपके तस्वीर की साइज में 100kb तक का फर्क होता है.. मतलब हर Screenshot तस्वीर पर 100kb फालतू खर्च होता है जिसे बड़े आसानी से रोका जा सकता है..

कैसे – [?] आप इस चित्र में देख रहे होंगे कि इसमें दो अलग अलग चित्र एक साथ हैं असल में एक चित्र में सीधे Screenshot की detail है तो दूसरे में इसी चित्र को थोड़ा सा crop करके detail दी गई है.. आप देख सकते हैं कि इन दोनों के आकार में कितना ज्यादा फर्क है.. आपको इस बचत के लिए बस इतना भर करना है कि आप किसी भी Screenshot अपने फोन से थोड़ा सा crop कर दें.. इसके बाद उस फ़ोटो को save कर लें.. और पहले वाली screenshot को मिटा दें.. ताकि आगे भेजने में confusion न हो..

इस तरह आप हर Screenshot पर 100KB तक बचा सकते हैं.. J

Thanx for reading..

No comments:

Post a Comment