लड़कियों...!¡
चलो इधर…; पढ़ो ये पोस्ट और नोट करो अपनी
डायरी में…
तुम्हें मालूम
तो होगा लेकिन फिर से पढ़ लो। 2005 में ही बन गया था कानून कि हिन्दू परिवारों में
लड़के और लड़कियों के बीच संपत्ति का समान बंटवारा किया जाएगा। एक बार फिर से पढ़ो।
नोट भी करती च लो कि तुम्हें अपने पिता की स्थायी अस्थायी सारी प्रॉपर्टी में
तुम्हारे भाइयों जितना ही अधिकार मिला हुआ है। ये पोस्ट इसलिए लिख रहा हूँ कि
लड़कों के हाथ जोड़ना बंद करो। मत कहो कि दहेज मत लो। अब तुम खुद इन्कार करो दहेज
लेने से, दहेज का सामान अपने साथ ले
जाने से। अपने माँ बाप भाइयों के सामने सीधी बात रख दो कि अपना दान, दहेज, नेग और खोइंछा सब रखिए अपने
पास और मुझे दीजिये खेत में, मकान में, दुकान में, बैंक बैलेंस में, प्लॉट में, गाड़ी में और धंधे में हिस्सा। इसके बाद दीजिये सुखी रहने का
आशीर्वाद.... और कुछ नहीं चाहिए बोल दो। बड़ी चालाकी है, समझती नहीं हो तुमलोग....
और क्लियर
बताएं....? ऐसे समझो कि तुम्हारे माँ
बाप।भाई और बाकी घर वाले तुम्हें जो दहेज देकर विदा कर देते हैं न, वही तुम्हारे अंतहीन दुखों का
दस्तावेज़ बन जाता है और उन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होता है तुम्हारे माँ बाप का…! क्योंकि आमतौर पर हर माँ-बाप
पाणिग्रहण कराते समय ही कन्यादान भी कर देता है। अपने उन्ही माँ बाप को बतियाते
कभी सुना नहीं है क्या कि दान दी हुई वस्तु पर हमारा कोई अधिकार नहीं होता...? तो पहले दान कर देते हैं
तुम्हें वस्तु बनाकर और फिर साथ में लगा देते हैं दहेज का मुलम्मा। उसके बाद
तुम्हें कोई दुख पड़े तो कहते फिरेंगे कि हमने बेटी बेची थोड़ी है। हम सबक सिखा
देंगे। अरे क्या सबक सिखा देंगे अब आप...? बेची नहीं है, पर दान तो कर ही दी है। दान किए पर अब आपका क्या हक़ भाई।
मरने दो बेटी को। आपका बोझ तो कम हुआ...! आपकी ज़िम्मेदारी तो खत्म हुई। अब तो छाती
फुला के घूमिए कि दो बेटे हैं साहब अपने अपने काम में व्यस्त हैं और दो बेटियाँ
हैं साहब वो अपने अपने घर सुखी हैं। कहते हुए कलेजा चाहे जितना लरजता हो, जीभ जरा भर भी नहीं लरजती माँ
बाप की। तो कलेजा ही लरजता रहे ज़िंदगी भर, ऐसा काम करना ही क्यो...? लड़कियों, अब तुम्ही उठाओ अपना झण्डा खुद
और अपने माँ बाप के चरणों में पड़ जाओ। कह दो कि मत करिए मुझे सुखी। हम दे लेंगे
खुद को सुख। हमे बस प्रॉपर्टी में हिस्सा दे दो बाकी के एक नए या पुराने पैसे नहीं
चाहिए हमें। बिलकुल नहीं चाहिए कह दो। कह दो कि हम नहीं ले जाएँगे साड़ियों और
गहनों के बक्से। नहीं ले जाएँगे पर्स भर के नोट। नहीं ले जाएँगे टीवी, फ्रिज, गाड़ी, एसेट्स और विदाई का धन। मत
ढँकिए मुझे कफन जैसा दिखने वाले उस सुनहरे ओहार में जिसमे लिपटकर अंतिम विदाई जैसा
एहसास होता है। कह दो कि।मत करिए मुझे विदा। अरे शादी करनी थी तो विदा क्यों करने
लगे भाई...! शादी करनी थी तो शादी करो पर विदा मत करो। रहने दो मुझे भी अपने बाप
की हैसियत मे। और शादी करके जब ससुराल जाओ तो अपने मन मोहन मियां मुशर्रफ को और
उनकी माताजी को भी जरा कायदे से समझाओ। समझाओ ये कि ये मुंहदिखाई सब रखिए सलाद
खाइएगा.....। वहाँ अपनी ननदिया को हिस्सा दिलवाओ और मकान में उसका हिस्सा खाली कर
दो। कह दो कि रजिस्ट्री करिए पूरी प्रॉपर्टी में उसका हिस्सा उसके नाम। वो चाहे
मायके की हो या ससुराल की। सारी लड़कियों को अपने गोल में कर लो। सब मिलजुलकर लड़ो।
खुदे ननद भौजाई बनकर मत लड़ती रहो। इससे लड़ाई में कमजोरी आती है। सब मिल के खोलोगी
तब खुलेगा इन लोगों की अक्कल का ताला। जंग बहुत पुरानी लगी है। उनकी स्ट्रेटजी को
समझो और अपनी स्ट्रेटजी खड़ी करो। तब मिलेगी ताक़त और तब मिलेगी आज़ादी। एक घर मायके
में भी होगा तो ससुराल की जमीन ज्यादा उछाल नहीं पाएगी तुम्हें। इन लोगों की
चालाकी समझो। जाने अनजाने, अपनी बेटियों के दुश्मन तो वो माँ बाप ही बने बैठे हैं जो अपनी बेटियों को
उनका हिस्सा नहीं देकर दहेज देने के लिए जीवनभर एड़ियाँ रगड़ते रहते हैं। मेरी बात
लिख के याद कर लो तुम्हारी आधी जंग को परिणाम मिल जाएगा....
- प्रेम
प्रकाश जी के फेसबुक वॉल से ✍
Girls… listen carefully
You know that, but listen again. Make a law in 2005 IPC© all Hindu family divide property
between girls & boys like equally. Read again and note also ‘you have right
to get all type property from your father & mother like same as your
brother.’ I write this post because you don’t excuse/pray to your brother and
any people. Don’t say please do not take dowry. Now you say yourself forbid for
dowry and not carry any type of dowry. Say direct to your mother father brother
“Keep your DAAN, DAHEZ, NEG & KHOINCHHA like all type of this and give me
partnership in house, in land, in shop, in bank balance, in plot, in vehicle
and business.” Then say that now give
the blessing……… and not want anything. Very clever things in those things, you
don’t understand this sentence.. And say clearly..!
So consider this ‘your parents brother and other relatives turn off given
with dowry and other gifts’ that is the stamp paper for your sorrow.. And stamp
paper has signature your parent’s. Because usually every parent While The
PANIGRAHAN also turn (Girl Donate) KANYADAAN.. You do not listen to them; speak
to your parents that “Dose not has any authority on donated object!” So first
he will donate ‘you’ like an object, and again if were suffering so will say
that everyone “We do not sell my daughter, we will teach lesson” Hey, what
lessons will teach you?? You dose not sold but donated you. What authority on
donated object? Let die your daughter. Your burden is low. Your
responsibilities are ended. Let us now walk proudly and say boys are busy in
his work and daughter get married everybody is happy & living well.. Must
be ashamed by hart but not once time ashamed to talking that from your parents
face.. So why do that work, if you feel ashamed.. Girls you pick your own flag
and go down in steps.. Tell them – “Do not let 'me' happiness, we will give
ourselves” Tell them – “Just give us a share in property only, and I don’t want
anything” Do absolutely refuse all things.. Tell them – “I do not carry
Television, Refrigerator, Car, States and Funds” Tell them – “Please do not cover
me with this Bright Cerecloths, I feel like my funeral in alive” after married
you get the in-lows so explain your mother in low and husband peacefully –
“Please keep MUHADIKHAAI to yourself, enjoy yourself..” There's your
sister-in-low’s share recognized and give her and free her property for
herself.. Say to in-lows – “Get registry their portion.. Whether it be parents
or in-laws of..” And take all the girls into their goal. All fought on
cooperation basis. Do not let Cat Fight with in-lows..
Note - इसके अंग्रेजी
अनुवाद मैंने खुद किए हैं। अगर अनुवाद में कोई त्रुटी हो तो हमें कमेंट में सुचित
जरुर करें। मैं आपकी सदा आभारी रहुँगी।

No comments:
Post a Comment