Sunday, June 26, 2016

आप योग करते हैं या योगा?


आप योग करते हैं या योगा?

अगर आप आजकल में देखादेखी कुछ व्यायाम कर रहे हैं तो ये योगा है योग नहीं है। आप चाहें या न चाहें लेकिन आप योगगुरु बाबा रामदेव के परोपकार के नीचे दब गए हैं। आपपर एक ठप्पा लगा दिया जाएगा की अगर बाबा रामदेव जी नहीं होते तो कोई माई का लाल आज योगा नहीं कर रहा होता। वैसे एक रिकॉर्ड ये भी है कि एक टाइम बाबाजी के योगा से ज्यादा पूनम पांडे जी के योगा लोगों को पसंद आया और ज्यादा देखा गया। उसके साथ मोदी सरकार के आ जाने के बाद तो बाबाजी राजवैद्ध ही बन गए। फिर तो गनिमत मानिए की उनका उत्तसर्जित पदार्थ अभी तक कोई चमत्कार न कर पाया वर्ना लोग मूत्र, मल, कफ और न जाने किन-किन चीज़ों को मिलाकर दवाइयाँ बना देते हैं। ये तो फिर भी बाह्य उपचार पद्मति और शैली है।
हाँ तो योग तो मित्रों वह है, जो बनारस के सूर्य-विज्ञानी स्वामी विशुद्ध-आनन्द को सिद्ध था। महर्षि अरविंद योगी थे।
एक अंग्रेज पॉल ब्रन्टन महोदय की एक पुस्तक है "गुप्त भारत की खोज" उसे पढ़िये, पता चल जायगा कि वास्तव में योग क्या है। अंत में इतना ही कहूँगा, कि 'सच्चा योग' पंडाल लगा कर कदापि नहीं सीखा सिखाया जा सकता है। योगी तो पैदा हुआ करते हैं।
#भयानक_मोदीभक्त 

No comments:

Post a Comment