Tuesday, June 21, 2016

₹१०० का इको एसी 🎄

ये है सबसे सस्ता इको एसी
ज्यादा कुछ नहीं करना.. केवल पचास साठ खाली प्लास्टिक के बोतलों का जुगाड़ कर लीजिए.. बोतलों को आधा काटिए.. बोतलों के खुले मुँह वाले हिस्से को किसी बोर्ड में फिट करके खिड़की से चिपका दीजिए.. न किच-किच न झिक-झिक.. न टाटा को कोसना न अम्बानी को रोना.. बिजली भी बचेगी और दिमाग़ भी टका-टक रहेगा.. धन सम्पत्ति में बरकत होगा.. देवी मइया तो बहुते परसन्न होगी.. 


किताबी बातें निचे है - 👇🏼 👇🏼 💭 🏊 🎄


A/C का उपयोग किसी भी कमरे के तापमान को कम करने के लिए किया जाता है.. लेकिन यह बिजली भी बहुत खाता है और महंगा भी आता है.. लेकिन एक ऐसा A/C तैयार किया गया है ​जो बिना बिजली के चलता है.. और कमरे का तापमान 5° नीचे ले आता है और इसे बनाने में मात्र १०० रुपए का खर्चा आता है। अब तक इसकी २५००० से ज्यादा यूनिट घरों में लगी हुईं हैं.. इसे ECO AC का नाम दिया गया है..



यह एसी प्लास्टिक की खाली बोतलों से बनाया जाता है.. इस एसी को आशीष पॉल नाम के व्यक्ति ने डिज़ाइन किया है.. यह एसी बनाना बहुत आसान है.. इसमें प्लास्टिक की खाली बोतलों को आधा काटा जाता है फिर कटी हुई बोतलों का अगला हिस्सा एक एक करके बोर्ड पर चिपकाया जाता है.. इस बोर्ड को किसी खिड़की पर लगाया जाता है.. ध्यान इतना रखना है कि बोतल का ढक्कन वाला हिस्सा कमरे के भीतरी हिस्से में और पिछला हिस्सा बाहर की तरफ किया जाता है.. इसकी ख़ास बात यह है कि यह खाली प्लास्टिक की बोतलों से बन जाता है और शहर भी प्लास्टिक के कचरे से सुरक्षित रहता है..

ऐसे लगाएँ इको एसी

No comments:

Post a Comment