Monday, July 25, 2016

इजराइली औरत ने लिफ्ट ली, बदमाशों ने उसका गैंगरेप कर डाला

मनाली में संडे को एक टूरिस्ट का गैंगरेप हुआ. वो इजराइल से थी. घूमने के लिए निकली थी. अनजाने लोगों से लिफ्ट ले बैठी. वो लोग उसे उसके डेस्टिनेशन के बजाए कहीं और ले गए. और रेप किया. मामले में पुलिस ने दो गिरफ्तारी की है.

25 साल की टूरिस्ट कुछ दिन पहले ही मनाली आई थी. ओल्ड मनाली में ब्रह्मा गेस्ट हाउस है, वहीं पर रुकी हुई थी. ये इलाका इजराइलियों के घर के माफिक है. जो भी इजराइल से मनाली आता है, इसी गेस्ट हाउस में अपने कूल्हे टिकाता है.

उस औरत ने स्पीति घाटी के हेड ऑफिस काजा घूमने जाने का प्लान बना रखा था. संडे को सुबह-सुबह निकल पड़ी. हडिंबा रोड पर खड़ी होकर टैक्सी का वेट कर रही थी.

काफी टाइम हो गया था वेट करते. अचानक एक गाड़ी आई. उस पर नंबर प्लेट नहीं था. जाने की जल्दी में औरत को कुछ नहीं सूझा. उन अनजान लोगों से उसने लिफ्ट ले ली. गाड़ी में कुल 6 लोग भरे थे. वे लोग औरत को काजा के बजाए किसी दूसरी जगह ले गए. और गैंगरेप किया. फिर उसे वहीं छोड़कर भाग गए.

जैसे-तैसे खबर पुलिस तक पहुंची. औरत से पुलिस ने पूछ-ताछ किया. उसने बताया कि उसे नहीं पता, वो लोग उसे कहां ले गए थे. और ये भी नहीं पता कि वो लोग थे कौन. उसने बताया कि केवल दो लोगों ने ही उसका रेप किया है. इसके बाद पुलिस लगी है सीसीटीवी फुटेज खंगालने में. जिससे उस गाड़ी या फिर लोगों के बारे में कुछ जानकारी मिल जाए. SP कुल्लू पद्म चंद ने बताया कि औरत की मेडिकल जांच हो गई है. रिपोर्ट आनी बाकी है.

मनाली में विदेशियों से रेप का ये पहला मामला नहीं है. साल 2013 में एक अमरीकी औरत के साथ गैंगरेप हुआ था. वो भी लिफ्ट मांग रही थी. आरोपियों ने तो रेप के बाद उसे लूटा भी था.

No comments:

Post a Comment